Maiya Samman Yojana Update : झारखंड राज्य में संचालित की जा रही मैया सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अपडेट यह है कि सरकार ने इसके लिए एक डॉक्यूमेंट अनिवार्य कर दिया है जिसके बिना किसी भी महिला को इसका लाभ प्राप्त नहीं होगा। बता दें वह डॉक्यूमेंट आधार कार्ड है, विभाग ने सभी लाभान्वित महिलाओ को फिर से आधार से सत्यापन के लिए आदेश जारी किए है।
यदि कोई इसका पालन नहीं करेगा तो उन्हे योजना से बाहर कर दिया जाएगा। और लाभार्थियों के खाते में मिलने वाली सहयोग राशि बंद हों जायेगी। ऐसे में जरूरी है कि सभी लाभार्थी महिलाए आदेश का पालन करते हुए योजना में अपना आधार प्रमाणित करे। यदि आप झारखंड राज्य की निवासी महिला है तो आपको यह लेख अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए। यहां पर इस योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई है।
Maiya Samman Yojana News
झारखंड सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई है कि मैया सम्मान योजना के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। आपको बता दें कि आधार नामांकन के लिए पंजीकरण से पहले उम्मीदवार महिलाओं को आवेदन करना होगा। हालांकि आधार कार्ड के अलावा आप 10 पहचान पत्रों में से किसी एक पहचान पत्र को प्रामाणिकता के रूप में उपयोग कर सकते हैं क्योंकि सरकार ने पहचान पत्र को अनिवार्य किया गया है।
जिसमें आधार कार्ड को सर्वोपरि माना जाता है इसीलिए अधिकतर खबरों आधार कार्ड को अनिवार्य बताया जा रहा है। यहां पर हम निर्धारित पहचान पत्र की जानकारी भी देंगे जिनमे से एक को आप इस योजना में प्रामाणिकता के रूप में उपयोग कर सकेंगे। यहां पर आपको अगली किश्त की राशि की भी जानकारी जानने को मिलने वाली है ऐसे में आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
सरकार की एक और व्यवस्था
इस आदेश के अंतर्गत सरकार ने यह व्यवस्था की गई है कि उम्मीदवार महिला के पास आधार कार्ड के 10 निर्धारित पहचान पत्र को प्रस्तुत करने का विकल्प दिया जाएगा। इस आदेश से सरकार का उद्देश्य सिर्फ पात्र और जरूरतमंद महिलाओ को ही योजना का लाभ दिया जाए।
पहचान की प्रामाणिकता के लिए सभी महिलाओं लाभार्थी महिलाओं और आवेदक महिलाओ का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जायेगा। बता दे इसी के अंतर्गत सरकार ने एक व्यवस्था की है, अब यदि किसी उम्मीदवार महिला का बायोमेट्रिक सत्यापन नही हो पाता है तो उसके लिए आईआरएस स्कैन या चेहरे को स्कैन करके सत्यापन किया जायेगा।
मैया सम्मान योजना के बारे में जाने
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की चर्चित लाडली बहन योजना की तरह ही झारखंड की मैया सम्मान योजना चलाई जा रही है। इस योजना की शुरुआत सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा की गई थी। इस योजना के अंतर्गत राज्य की लाभार्थी महिलाओं को महीने की हर 15 तारीख के दिन सहयोग राशि प्रदान की जाती है। बता दे इस योजना के अंतर्गत शुरुआत में महिलाओ हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती थी।
लेकिन दिसंबर से महिलाओ को 2500 रूपए दिए जा रहे है। दिसंबर महीने को 2500 रूपए की पहली किश्त सभी महिलाओं को मिल चुकी है सभी को इस महीने की किश्त आने की प्रतीक्षा है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया अभी सक्रिय है यदि आपको हर महीने 2500 रूपए का लाभ नही मिल रहा है और इस योजना के लिए आवेदन नही किया है तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। अतः अभी आवेदन करे और योजना का लाभ लेना प्रारंभ करे।
इस दिन आ सकती है किश्त
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को यह चिंता सता रही है कि आखिर कब तक जनवरी की किश्त के खाते में आयेंगे। क्योंकि निर्धारित 15 तारीख के दिन सहायता राशि उनके खाते में प्राप्त नहीं हुई है। बता दे सरकार द्वारा इस महीने की राशि इसलिए हस्तांतरित नहीं की गई थी क्योंकि आधार सत्यापन वाला और पूरा नहीं हुआ था।
आपको बता दे सूत्रो की जानकारी के मुताबिक जनवरी माह की किश्त 28 या 29 तारीख के दिन हस्तांतरित की जायेगी। क्योंकि योजना के अंतर्गत चल रही पहचान पत्र या आधार कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में महिलाओ को परेशान होने की जरूरत नहीं है जल्द ही उनके खाते में 2500 रूपए की सहायता राशि हस्तांतरित कर दी जायेगी।
कोडरमा में किया योजना की त्रुटियों में सुधार करने हेतु प्रदर्शन
- पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में त्रुटि देखने को मिल रही थी, जिसको दूर करने के लिए प्रदर्शन किया गया था। बता दे यह प्रदर्शन झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बैनर तले शुक्रवार को सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर किया गया था।
- इसके साथ ही चिल्ड्रन पार्क में भी जुलूस निकाला था। प्रदर्शन में लिए गए नारे की बात करे तो इसमें मंईयां योजना के आवेदन में त्रुटि सुधार करो, पोर्टल चालू कर नया आवेदन स्वीकार करो, लंबित सर्वजन पेंशन को स्वीकृत करो आदि शामिल थे।
- चलिए बात करते है कि आखिर यह प्रदर्शन किसने करवाया था तो आपको बता दे कि सीटू व निर्माण कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में या प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने हेमंत सरकार को इस योजना के कारण ही वोट दिया था फिर भी वे हजारों महिलाओं को योजना से बाहर कर रहे है।
कई महिलाएं है परेशान
आपको बता दे कि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन में गलत आईएफएससी तथा बैंक खाता नंबर गलत दर्ज किए गए थे जिसके कारण सैकड़ो महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। लेकिन खाता विवरण में सुधार के लिए महिलाएं अंचल कार्यालय जाती है लेकिन उनकी सुनवाई न होने कारण उन्हें निराश होकर वापस अपने घर जाना पड़ता है।
अतः सुनवाई न होने को लेकर जिला सचिव रमेश प्रजापति और जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने बयान में कहा है कि अगर 15 दिनों में सही महिलाओं की त्रुटियों का निराकरण करके उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
ये भी पढे- Pan Aadhar Link Kese Kare 2025: 2025 में पैन और आधार को लिंक करने की आसान प्रक्रिया
ये भी पढे- PM Kisan Yojana: 1 फरवरी से बढ़ सकती है पीएम किसान की किश्त की राशि, जानिए क्या है खबर