Birth Certificate Online Apply: ऐसे बनाए किसी भी उम्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र

Birth Certificate Online Apply: आज के समय से कागजात संबंधी कोई भी काम चाहे वह सरकारी योजना, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो या फिर अन्य प्राइवेट काम हो आदि इन सभी के लिए जन्मप्रमाण पत्र का होना अनिवार्य कर दिया गया है। वही यदि आप पासपोर्ट या कोई भी दस्तावेज बनवाने जाते है तो आपसे जन्म प्रमाण पत्र जारी लिया जाता है, इसीलिए हर नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हमने किसी भी आयु के लिए घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाया जा सकता है इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी लेकर आए है। बता दे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद ही आसान हो गई है कोई भी बड़ी ही आसानी से कुछ चरणो का पालन करके जन्म प्रमाण अपर के लिए ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र क्या है?- What is a Birth Certificate?

जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा प्रमाण पत्र होता है जो व्यक्ति के जन्म की तिथि की प्रामाणिकता दर्शाता है। इस दस्तावेज में व्यक्ति के जन्म की तिथि तथा जन्म स्थान की जानकारी सम्मिलित रहती है। इसके बिना नागरिक किसी भी सरकारी कार्य को पूरा नही करवा सकता है क्यों जन्म प्रमाण पत्र के बिना नागरिक का आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं बन पाते है। इसीलिए यह जन्म प्रमाण पत्र का होना अति आवश्यक हो गया है। यदि आपके पास या फिर आपके लड़के का जन्म प्रमाण पत्र नही बना है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान चरणो का पालन करके ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही अपने जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते है।

क्यों जरूरी है जन्म प्रमाण पत्र

  • कई सरकारी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके बिना आप सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा सकते है।
  • जन्मप्रमाण पत्र स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए भी अति आवश्यक दस्तावेज है। इसके बिना आप एडमिशन नहीं ले सकते हो।
  • ड्राइविंग लाइसेंस तथा पासपोर्ट बनाने के लिए भी आपके पास जन्म प्रमाण पत्र का होना अति आवश्यक है।
  • कानूनी रूप से शादी के रजिस्ट्रेशन हेतु भी जन्म प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए, क्योंकि शादी में न्यूनतम आयु की प्रमाणिकता की जाती है और इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र दस्तावेज देखा जाता है।
  • अपनी संपत्ति के अधिकारों को भी प्रमाणित करने हेतु जन्म प्रमाण पत्र का होना अति महत्वपूर्ण है।

जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे बनाए

आपको बता दे आप अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी बनवा सकते हो, अतः यहां पर हम आपको ऑनलाइन प्रक्रिया बताने वाले है।

  • ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए आपको सामान्य तौरपर सर्वप्रथम संबंधित पोर्टल पर जाना है और वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर दिखाई दे रहे General Public Sign Up के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद नए पृष्ठ कर आपसे अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी मांगे जाएंगे तो इन्हे सही से दर्ज करे। और ओटीपी के माध्यम से एकाउंट बना ले।
  • साइन अप होने के बाद आपको लॉगिन करना है, फिर इसके बाद आपको Apply for Birth Certificate का विकल्प दिखाओ देगा तो उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आवेदन पत्र आपके सामने नए पेज पर खुल जायेगा जहां पर पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, माता पिता का नाम, अपना पता तथा जन्मस्थान आदि दर्ज करना है।
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो को अपलोड करे और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • आवेदन शुल्क की बात करे तो यदि आपका बच्चा 21 दिन से अधिक की उम्र का है तो आपको बिलंब शुल्क के तौर पर 50 रूपए का भूगतान करना होगा। जबकि 21 दिन से कम उम्र में ही आवेदन करने पर कोई आवेदन शुल्क नही देना होगा।
  • आवेदन सफलतापूर्वक होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा, जिसके माध्यम से आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हो।

इसे भी पढ़े – खुशखबरी अब से गैस सिलेंडर पर मिलेगी 300 रूपए की सब्सिडी, जाने डिटेल

इसे भी पढ़े – उत्तरप्रदेश के नागरिकों के लिए मुफ्त बिजली मुहैया करने की योजना लागू, ऐसे करे पंजीकरण

इसे भी पढ़े – ऐसे डाउनलोड करे घर बैठे अपना जॉब कार्ड, सभी राज्यों के लिए प्रक्रिया

Leave a Comment